बलात्कार:पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार:पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार:पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार:पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली:दिल्ली में शाहदरा के गांधी नगर इलाके में शनिवार रात एक निजी स्कूल के परिसर में एक चपरासी द्वारा पांच वर्षीय एक बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। शाहदरा की पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया आरोपी विकास (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुरूग्राम के एक स्कूल में एक बस कंडक्टर द्वारा यौन शोषण के प्रयास के बाद सात वर्षीय एक बच्चे की हत्या किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। पुलिस ने बताया कि वह बच्ची को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खाली कक्षा में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
यह मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपनी मां से उसके गुप्तांग से खून आने और दर्द होने की शिकायत की। लड़की को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सा जांच के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सदमें में आई बच्ची को काउंसेलिंग के लिए भेजा गया है। काउंसेलिंग के दौरान उसने आरोपी का हुलिया बताया जिसके आधार पर विकास को पकड़ा गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे