सपा ने बुलाया अधिवेशन,पार्टी को फिर मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

सपा ने बुलाया अधिवेशन,पार्टी को फिर मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

सपा ने बुलाया अधिवेशन,पार्टी को फिर मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

सपा ने बुलाया अधिवेशन, पार्टी को फिर मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने 5 अक्टूबर को आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया है। इसमें एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले एक जनवरी को सपा ने जनेश्वर मिश्र पार्क में अधिवेशन बुलाया था और अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना था। उस समय मुलायम को इस पद से हाथ धोना पड़ा था।

सूत्रों के मुताबिक सपा के महासचिव रामगोपाल और उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने इसके लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है कि अधिवेशन में औपचारिक तौर पर अखिलेश यादव को ही फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया जाए। संभावना है कि इस अधिवेशन में केवल मुलायम सिंह यादव को ही आमंत्रित किया जाए। शिवपाल के मौजूद रहने की उम्मीद कम है।

इससे पहले 23 सितंबर को रमाबाई पार्क में राज्य अधिवेशन बुलाया है। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ हाल ही में होने वाले उपचुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। इसके साथ ही बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ कैसे आंदोलन चलाया जाए, इसपर भी चर्चा किया जाएगा। हालांकि इसके लिए LDA ने अनुमति नहीं दी है।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे