बागपत:यमुना में डूबी नाव,21 लोगों के शव निकाले गए,अन्य लापता

बागपत:यमुना में डूबी नाव,21 लोगों के शव निकाले गए,अन्य लापता

बागपत:यमुना में डूबी नाव,21 लोगों के शव निकाले गए,अन्य लापताबागपत:यमुना में डूबी नाव,21 लोगों के शव निकाले गए,अन्य लापता

आई एन न्यूज ब्यूरो बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में काठा गांव के सामने आज सुबह यमुना नदी में एक नाव के डूबने कम से कम 21 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोगों के लापता होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक बागपत कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र शर्मा ने बताया कि काठा गांव के लोगों की जमीन यमुना के पास हरियाणा की ओर है। ग्राव के कुछ लोग नाव पर सवार होकर अपने खेतों में जा रहे थे। अचानक नाव डूब गई और जिससे लोग यमुना में डूबने लगे। उन्होंने बताया कि 5 लोगों को जिंदा नदी से बाहर निकाला गया हैं जबकि 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। प्रथम दृष्टया नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। लोगों के अलावा खाद के बोरे और अन्य सामान भी लदा था। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे