महराजगंज:निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन

महराजगंज:निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन

महराजगंज:निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का मंथननिकाय चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन
आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर तैयारी प्रारम्भ कर दी है।
शुक्रवार को चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसका संचालन जिला महामंत्री परदेसी रविदास ने किया।
बैठक की शुरुआत पंडित दींन दयाल उपाध्य व डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और वन्दे मातरम् गीत के साथ की गई।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य,पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम आशीष राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। सभी सीटों पर निकाय चुनाव में भाजपा जीते इसके लिए सबको प्रयास करना होगा।
आज के समय में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वातावरण बेहतर है। आप सभी के जोश व उत्साह से प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी इस जनपद के सभी स्थानीय निकाय के चुनाव में भारी बहुमत हासिल करेगी।
राम आशीष राय ने पिछले चुनाव की भी समीक्षा भी की।
बैठक को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव जीतना है। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।
चुनाव लड़ने वाले बारीकी से मतदाता सूची का निरीक्षण कर ले।
बैठक में राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश पटेल, सभासद पवन सिंहानिया, राघवेंद्र मिश्रा, प्रदीप गौर, नागेंद्र प्रसाद, जिला मंत्री संजय वर्मा, सिनोद कुमार, मेवा लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश मधेशिया, गणेश प्रसाद पूर्व सभासद लष्मी नारायण गुप्त सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी सरीक रहे ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे