नेपाल सीमा से सटे यूपी के इन 7 जिलों में हाई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

नेपाल सीमा से सटे यूपी के इन 7 जिलों में हाई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

नेपाल सीमा से सटे यूपी के इन 7 जिलों में हाई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

नेपाल सीमा से सटे यूपी के इन 7 जिलों में हाई अलर्ट, जानिए पूरा मामला

आई एन न्यूज सिद्धार्थनगर: रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत जिलों की नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात सशस्त्र सीमा बल और पुलिस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों और पैदल आने वालों की सघन पड़ताल कर रही है। घुसपैठ रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी कच्चे और पक्के रास्तों के अलावा पगडंडियों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए नदी और नालों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए तैनात अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इस सिलसिले में चौकस कर दिया गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे