सपा,बसपा और कांग्रेस में वंशवाद ही परंपरा: केशव मौर्य

सपा,बसपा और कांग्रेस में वंशवाद ही परंपरा: केशव मौर्य

सपा,बसपा और कांग्रेस में वंशवाद ही परंपरा: केशव मौर्यसपा,बसपा और कांग्रेस में वंशवाद ही परंपरा: केशव मौर्य

आई एन न्यूज लखनऊः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के सपा अध्यक्ष चुने जाने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी में वंशवाद ही परंपरा है।
मौर्य ने कहा कि सपा का अध्यक्ष बनने के लिए मुलायम सिंह यादव परिवार और कांग्रेस का मुखिया बनने के लिए नेहरु-गांधी परिवार में पैदा होना पहली शर्त है। यह सभी जानते हैं कि सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ही बनेंगे। उन्होंने कहा कि वंशवाद को पानी पी-पीकर कोसने वाली बसपा भी अब उसी रास्ते पर है। मायावती ने अपने भाई आनन्द कुमार को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
बसपा में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष ही पार्टी की बागडोर संभालता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सपाध्यक्ष बनने पर उनकी शुभकामना है, लेकिन लोकतंत्र में परिवारवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। वैसे भी सपा की सत्ता में वापसी अब संभव नहीं है, क्योंकि भाजपा जनता की उम्मीदों पर लगातार खरी उतर रही है। जनता को पता चल गया है कि भाजपा शासन में न्याय सबके साथ होगा, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का इस मामले में रुख साफ है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बाद इस पद को कौन संभालेगा, यह कोई नहीं बता सकता क्योंकि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करती है। छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता भी बड़ा पद संभाल सकता है। यही कारण है कि बचपन में चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे