UP में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची जारी

UP में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची जारी

UP में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची जारीUP में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची जारी

आई एन न्यूज़ लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों चुनाव में महापौर के पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। नगर पालिका से निगम का दर्जा प्राप्ती हुई मथुरा जिले की नगर निगम को अनुसूचित जाति (एससी) में रखा गया है। वहीं फिरोजाबाद को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा राजाधानी लखनऊ की सीटो महिला कोटे के लिए रिजर्व किया गया है।
सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक दर्ज करा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई सूची में मेरठ जिले की नगर निगम को एससी महिला, वाराणसी जिले की नगर निगम को ओबीसी महिला, सहारनपुर और गोरखपुर की नगर निगम को ओबीसी में रखा गया है।
कानपुर-गाजियाबाद में भी महिला कोटा 
पहले राजधानी लखनऊ की मेयर पद के लिए नगर नगर की सीट सामान्य पुरुष थी। उसे बदलकर महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। नगर निगम लखनऊ के अलाव
कानपुर और गाजियाबाद की नगर निगमों में भी मेयर पद का कोटा समान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।
लंबे अरसे बाद आगरा हुई सामान्य सीट
इसके साथ ही आगरा जिले में नगर निगम के मेयर का पद पहली दफा समान्य श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले एससी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। इसके अलावाा इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और फैजाबाद जिले की नगर निगम को भी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे