महराजगंज में गैस सिलेंडर फटा,दो घायल,सामान जलकर खाक

महराजगंज में गैस सिलेंडर फटा,दो घायल,सामान जलकर खाक

महराजगंज में गैस सिलेंडर फटा,दो घायल,सामान जलकर खाकमहराजगंज में गैस सिलेंडर फटा, दो घायल,सामान जलकर खाक

इंडो नेपाल न्यूज टीम::जोरदार धमाके के साथ सोमवार सुबह सिसवनिया गांव में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। तेज आवाज से लोग सहम गए। धमाका इतनी जोर का था कि मानों बम फटा हो। ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तब तक नबीबुल्लाह का पूरा घर जल उठा था। घर में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। रसोई घर की छत भी उड़ गई। संयोग रहा कि परिवार के सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए। महराजगंज सदर ब्लॉक के सिसवनिया गांव में नबीबुल्लाह का घर है। पत्नी तैरुन निशा सोमवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी बीच गैस के रिसाव से आग लग गई। इस पर तैरुन निशा घबराकर घर से बाहर निकल भागी। बच्चे और पति भी घर से दूर जा खड़े हुए। इसी बीच सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। देखते ही देखते पूरे घर का सामान जल गया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते तब तक करीब सारा सामान जल चुका था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे