अयोध्या का विकास हमारी सरकार का संकल्प: योगी

अयोध्या का विकास हमारी सरकार का संकल्प: योगी

अयोध्या का विकास हमारी सरकार का संकल्प: योगी

अयोध्या का विकास हमारी सरकार का संकल्प: योगी

आई एन न्यूज टीम अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को विकसित करने का संकल्प दोहराते हुए कहा है कि इस पौराणिक नगरी को पर्यटन के मानचित्र में राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हर हाल में स्थापित किया जायेगा।
योगी ने यहां भव्य दीपोत्सव मनाने के पहले कहा कि अयोध्या हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उनकी सरकार अयोध्या के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। अयोध्या धार्मिक सांस्कृतिक नगरी होने के साथ पर्यटन का बड़ा केन्द्र है। पर्यटन की दृष्टि से इसे और बढाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को पर्यटन की दृष्टि से अन्तर्राष्ट्रीय मानक का स्थल बनाने की ओर उनकी सरकार तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए दीपोत्सव मनाया जा रहा है। दीपोत्सव के जरिये उन स्मृतियों को पैदा किया जायेगा जैसे भगवान राम की वन से वापसी के समय हर्षोल्लास और उत्साह का माहौल रहा होगा। अयोध्या को अतीत में ले जाया जायेगा।
ताजमहल पर उभरे नये विवाद के मद्देनजर उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर को उनका आगरा जाने का कार्यक्रम पहले से तय था। विवाद से इसका कोई लेना देना नहीं है। विश्व बैंक की मदद से आगरा में 370 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं। आगरा में रिवर फ्रंट, ताज से आगरा किले के बीच पाथ वे बनाने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में एक समाचार चैनल को दिये इन्टरव्यू में कहा कि अयोध्या ,मथुरा,वाराणसी और आगरा जैसे शहरों को पर्यटन की दृष्टि सेे ऊंचाइयों पर ले जाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में पांच और महराजगंज जिले के 18 गांव के गरीबों को इस बार सही ढंग से दिवाली मनाने का मौका मिलेगा। इन गांवों में योगी हर दिवाली को बतौर सांसद जाते थे। लेकिन, इस बार स्थिति दूसरी है। वह मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री के तौर पर उन गांवों के गरीबों की मानवीय आधार पर मदद कर रहे हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे