जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रख किया जाम,समाप्त 

जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रख किया जाम,समाप्त 

जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रख किया जाम,समाप्त जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव राजमार्ग पर रख किया जाम

– गांव में भारी तनाव के बीच पुलिस तैनात

आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क::पुरन्दरपुर थाने के अगया गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस संघर्ष में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है। खूनी संघर्ष से गांव में तनाव और दहशत के माहौल है। तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं दूसरी तरफ पुरन्दरपुर थाने के बाहर आक्रोशित जनता ने मुख्य मार्ग पर शव को रख कर मार्ग जाम कर दिया है।

शुकवार की सुबह 6:30 बजे हुए इस खूनी संघर्ष में गांव के राजाराम यादव की भाला और लाठी-डण्डों से पीटकर हत्या कर दी गयी। हत्या से गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर नौतनवा ,फरेंदा समेत चार थानों की पुलिस बल गांव में पहुंच गयी। बताया जाता है कि अगया गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। राजाराम यादव की भाला से मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पत्नी ,पुत्र सुग्रीव 21 वर्ष  ,पतेलु 13 वर्ष ,पुत्री रूपा 9 वर्ष ,गंभीर रूप से घायल है सभी का इलाज बनकटी अस्पताल में चल रहा है।हत्या में प्रयुक्त भाला भी पुलिस ने बरामदका लिया है। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीण  शव राजमार्ग में रख जाम कर रखा था किंतु उच्चाधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे