जाने कैसा रहेगा आप का दिन 17 नवंबर 2017, शुक्रवार

जाने कैसा रहेगा आप का दिन 17 नवंबर 2017, शुक्रवार

जाने कैसा रहेगा आप का दिन 17 नवंबर 2017, शुक्रवारमेष (Aries): गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है।
वृषभ (Taurus): गणेशजी की दृष्टि से आपका आज का दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे।
मिथुन (Gemini): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है, ऐसा गणेश जी कहते हैं।
कर्क (Cancer): दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। मित्रों सगे-संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।
सिंह (Leo): कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी।
कन्या (Virgo): स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतित करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
तुला (Libra): गणेश जी के आशीर्वाद से आपका आज का पूरा दिन सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता कम रहेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा।
धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा।

मकर (Capricorn): सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। दांपत्य जीवन में परम सुख के पलों का अनुभव होगा। भागीदारी के लिए समय अनुकूल है, ऐसा गणेश जी कहते हैं।
कुंभ (Aquarius): तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित हो सकता है। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आ सकता है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है इसलिए संभलकर बोलें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे