अब प्रदेश में जातिवाद की बजाय विकास की होगी राजनीति: योगी

अब प्रदेश में जातिवाद की बजाय विकास की होगी राजनीति: योगी

 (विज्ञापन)अब प्रदेश में जातिवाद की बजाय विकास की होगी राजनीति: योगी

अब प्रदेश में जातिवाद की बजाय विकास की होगी राजनीति: योगीआई एन न्यूज फर्रुखाबाद/फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीरवार को फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राज्य के नगरीय निकाय चुनावों की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अब प्रदेश में जातिवाद के बजाय विकास की राजनीति होगी।

सीएम योगी ने जनसभाओं में कहा कि भाजपा की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि सपा, बसपा और कांग्रेस अब निकाय चुनावों की दौड़ में रुचि नहीं रख रही। इसलिए अब प्रदेश में जातिवाद की राजनीति पर विराम लगेगा और विकास की सियासत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास की कार्ययोजना बना ली है। प्रदेश के 13 शहरों को स्मार्टसिटी बनाए जाने की तैयारी है। केन्द्र सरकार के धन का सही इस्तेमाल करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। नगर पालिका क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में राज्य में गुंडाराज कायम था और भाजपा की सरकार बनते ही कानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा सरकार विकास करना चाहती है। अगर 653 नगर निकायों में बीजेपी के प्रत्याशी जीत कर आते हैं तो दीपावली पर जैसे अयोध्या जगमगाया है वैसे ही प्रदेश जगमगाएगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे