बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, छह घायल

बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, छह घायल

बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, छह घायलबारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, छह घायल

*बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, छह घायल*
*आईएन न्यूज देवरियाडेस्क*
देवरिया के मुसैला- भागलपुर मार्ग पर बारातियों से भरी बोलेरो अनियन्त्रित पेड़ से टकरा गई।
दुर्घटना में बोलेरो सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
*घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।*
मईल थाना क्षेत्र के नारियांव गांव के रहने वाले घनश्याम चौबे के पुत्र दीपक चौबे की बारात रविवार को शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले में रघुनाथ पांडेय के घर आई थी। कुछ बाराती रात में भोजन करने के बाद एक बोलेरो से वापस गांव जा रहे थे। रात करीब 1 बजे मुसैला- भागलपुर मार्ग पर मगहरा पेट्रोल पंप के समीप अंधे मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
उसके बाद बोलेरो पलट गई। इसमें सवार भोला (32), मिथुन चौहान (16), उपेंद्र यादव (32)और कांति चौहान (24) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगो ने बोलेरो में फंसे बारातियों को बाहर निकाला। गम्भीर रूप से घायल अमरनाथ (बाईस), जितेंद्र (28), रामकिशोर ( 45), जन्मेजय (18), लालबाबू (28)और प्रकाश (25) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायलों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एक साथ गांव के चार लोगो की मौत से नारियांव में कोहराम मच गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे