बिहार सरकार ने रोक दिया महराजगंज के किसानों के खेतों का पानी

बिहार सरकार ने रोक दिया महराजगंज के किसानों के खेतों का पानी

बिहार सरकार ने रोक दिया महराजगंज के किसानों के खेतों का पानी

बिहार सरकार ने रोक दिया महराजगंज के किसानों के खेतों का पानी

आईएनन्यूज, महराजगंज से धर्मेंद्र चौधरी/सुनील यादव की रिपोर्ट:

ख़बर का शीर्षक कुछ़ लोगों को अटपट़ा सा लग सकता है। मगर बिहार से आने वाली गंडक नहर का अब तक बिन पानी होना कुछ़ ऐसा ही किस्सा बयां कर रहा है।
इंड़ोनेपाल न्यूज वेबपोर्टल ने इस मुद्दे पर किसानों से लगाये सरकारी व जिम्मेदार अफसरों के बयान व जमीनी हक़ीकत की पड़ताल की। मामला सही निकला ।
महराजगंज ही नहीं, गंडक प्रणाली की गोरखपुर, कुशीनगर व देवरिया जनपद की कुल करीब 3.80 लाख हेक्टेअर नहर सिंचित आश्रित फसल की सिंचाई अब निजी संसाधनों पर है।
मजबूर किसान! यह भी मजबूरी झेल ही लेगा। मगर सांसत उन किसानों की हो गयी जो खेती पूरी तरह नहरों की सिंचाई पर टिकी होती है।
,,,अब आइऐ कारण की पड़ताल करें।,,
पूर्वांचल के चार जनपदों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया की सिंचाई पड़ोसी देश नेपाल में नवल परासी जिले के गंडक नदी पर बने बाल्मिकीनगर बैराज से निकलने वाली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से होती है। समझौते के अनुसार 10 दिसंबर को ही इन नहरों में पानी आना था। मगर ऐसा हुआ नहीं। नेपाल सरकार द्वारा कारण बताया जा रहा है ऐसा बिहार के नहरों में हो रहे निर्माण कार्य के वजह से हुआ। जो कि प्रीमेंशन था। 31 मार्च के पहले पानी नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि बिहार सरकार ने इस बावत नेपाल सरकार व भारत की केंद्र सरकार से लिखा पढ़ी करा ली है।
अब मूल समस्या पर आइये, यूपी के किसानों का कहना है कि उन्हें इस समस्या के बावत कोई उद्घोष या सूचना नहीं दी गयी।
किसानों की मांग व शिकायत भी वाजिब है। अब जबकि किसान चिल्ला रहे हैं तो, विभाग व जिम्मेदार लोग किसानों को धीरे-धीरे बोध करा रहें हैं कि चुप रहें, समस्या है, बिहार में काम चल रहा है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम ने आठ दिसंबर को कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मिकी नगर बिहार को पानी की मांग का पत्र भेजा था। उनको जवाबी पत्र क्या मिला ये तो वही जानें। मगर इंडोनेपाल न्यूज वेबपोर्टल से बातचीत में
इंजीनियर सुरेश कुमार (एक्स.ई.एन. सिंचाई प्रथम खण्ड महराजगंज) ने यह कहा कि बिहार की नहर बैराजों में काम चलने की वजह से यहां की नहरों में पानी अब तक नहीं आ पाया है। २५ दिसंबर तक नहरों में पानी आने की संभावना है।

,,,देखिये क्या होता है?

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे