दबंग नशा कारोबारियों के खिलाफ़ महिलाओ का प्रर्दशन,मेडिकल स्टोर संचालक भागे

दबंग नशा कारोबारियों के खिलाफ़ महिलाओ का प्रर्दशन,मेडिकल स्टोर संचालक भागे

दबंग नशा कारोबारियों के खिलाफ़ महिलाओ का प्रर्दशन,मेडिकल स्टोर संचालक भागे

दबंग नशा कारोबारियों के खिलाफ़ महिलाओ का प्रर्दशन मेडिकल स्टोर संचालक भागे

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली::भारत नेपाल के अत्तरराष्ट्रीय महत्व के सोनौली कस्बे में तेजी से फैल रहे नशा कारोबार व उस पर लगाम लगाने में विफल प्रशासन के विरोध में आज से महिलाओं ने पुनः मोर्चा खोल दिया।
बुधवार की दोपहर को कई दिनो से बंद कुछ बदनाम मेडिकल स्टोर के दबंग संचालक अपने कुछ लोगो को लेकर आज पुनः बंद मेडिकल स्टोरो को खोल कर जैसे ही बैठे मुहल्ले की महिलाए धीरे-धीरे एकत्रित होने लगी और करीब दर्जन महिलाए मेंडिकल स्टोर के सामने सड़क पर अपने बच्चो के साथ खड़ी हो नारे लगाते हुए
आज सड़क पर उतरी दर्जन भर महिलाओं ने प्रशासन के विरोध में नारे लगाये और प्रतिबंधित व नशीली दवा बेच रहे मेडिकल स्टोरों पर ताला जड़ दिया।
वार्ड नम्बर 12 घनश्याम नगर गली नम्बर तीन में रहने वाली महिलाएं इसलिये आक्रोशित थी। क्योंकि उनके घर के दरवाजे व आसपास की जगहों पर आये दिन नशेड़ी अचेत हो जाया करते थे, या फिर उत्पात मचाते थे।
कई बार जब शिकायतों के बाद भी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की, तो महिलाएं स्वंय ही सड़क पर उतर गयी और गली में मौजूद नशेड़ी युवको को दौड़ा कर नेपाल भगाया। जिससे अफरा तफरी मच गयी। कई नशेड़ी युवक गली में गिर कर नशे की हालत में बेहोश हो गए। जिन्हें एक संस्था के लोगो ने नेपाल पुलिस के पास पहुंचाया।
इधर महिलाओं ने वापस आकर संदिग्ध मेड़िकल स्टोरों पर ताला लगा प्रर्दशन किया।
आक्रोश को देख मेड़िकल स्टोरों के संचालक भाग खड़े हुए।
क्रास बॉर्डर एंटी ड्रग आर्गनाइजेशन के सोनौली अध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी ,विकास मिश्रा एवं आक्रोशित महिलाएं संगीता देवी ,बसन्ती सैनी, मैला देवी,सुमिता देवी,रम्बा देवी ,पुष्पा ,जयपन्ति सैनी ,गुड़ी शाह,राधा देवी, ने बताया कि मोहल्ले में मेड़िकल स्ट़ोरों के नाम पर नशे की कई दुकानें खुल गयी है।जिसके कारण में चोरिया बढ गयी है। जिसे नहीं चलने दिया जायेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे