कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी देना वाला गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी देना वाला गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे को जान से मारने की धमकी देना वाला गिरफ्तार

आई एन न्यूज ब्युरो बरेलीः कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे यशवंत को जान से मारने की धमके देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने यशवंत के फोन पर मैसेज कर धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी चपंत सिरौली थाना क्षेत्र के धनौरागौरी गांव का निवासी है। आरोपी के पास से कई सीम कार्ड बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक 2 मार्च यानी की होली के दिन सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे के फोन पर एक मैसेज आया। उसमें आरोपी ने मंत्री की वजह से अपना कोई नुकसान होने की घटना का जिक्र करते हुए धमकी दी कि वह उन्हें और उनके पिता सिंचाई मंत्री को जान से मार देगा। मैसेज पढ़ने के बाद मंत्री ने इसकी सूचना थाने में देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिस नंबर पर मैसेज आया उसे सर्विलांस पर लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने उस नंबर से जिन लोगों को संपर्क किया गया उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके चलते मामले की सारी उलझी गुत्थी सुलझ गई। 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे