नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लिखे जा रहे भारत विरोधी श्लोगन

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लिखे जा रहे भारत विरोधी श्लोगन

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लिखे जा रहे भारत विरोधी श्लोगननेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लिखे जा रहे भारत विरोधी श्लोगन

आई एन न्यूज श्यांजा (नेपाल) से धर्मेंद्र चौधरी की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट: नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भारत विरोधी मुहिम की तैयारी जोरों पर है। जिसके क्रम में कई स्थानों पर वाल पेंटिंग कर भारत का विरोध करने के श्लोगन लिख़े जा रहे हैं और नेपाली नागरिकों को विरोध के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
नेपाल की पाल्पा (तानसेन) से पोख़रा जाने वाले मुख्य मार्ग पर श्यांजा के पास स्थित ग्यालन कस्बे के पास लिखे गये इन श्लोगनों को इंडो-नेपाल न्यूज ने कैमरे में कैद किया है। वाल पेंटिंग के इस श्लोगन में “भारती हस्तक्षेप का विरुद्ध संघर्ष गरौ” लिखा हुआ। साथ ही यह श्लोगन लिखने की जिम्मेदारी “नेपाल कम्युनिष्ट पार्ट़ी” ने ली है। वहां पूछ़ताछ में नेपाली नागरिकों ने बताया कि नेपाल के कई गांवों में भारत विरोधी लहर बनाने के लिये कम्युनिष्ट सदस्य गांव गांव बैठ़क कर रहे है, और भारत के विरोध के साथ भारतीय नागरिकों के प्रति भी आक्रोश भड़का रहे हैं।
श्लोगन के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि भारत का नेपाल में हस्तक्षेप बर्दाश्त न करें।
यहां बड़ा सवाल यह उठ़ रहा है कि कम्युनिष्ट दल द्वारा किस तरह के हस्तक्षेप की बात की जा रही है? यह कोई स्पष्ट़ नहीं कर रहा है। नेपाल के प्रधान मंत्री केपीओली शर्मा एक तरफ भारत से प्रगाढ़ रिश्ते की बात तो कर रहे हैं । मगर दूसरी तरफ कम्युनिष्ट दल के बैनर तले भारत विरोधी श्लोगन लिखे जाना, नेपाल सरकार के दोहरे चरित्र को प्रदर्शित कर रहा है।
अभी हाल ही में जब इंड़ोनेपाल न्यूज ने प्रदेश पांच के मुख्यमंत्री शंकर पोख़रेल से यह सवाल किया कि भारत व चीन में कौन अच्छ़ा है। तो मुख्यमंत्री महोदय ने बड़ी सफाई से जवाब दिया कि नेपाल का कोई दुश्मन नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ़ता है कि पहाड़ी क्षेत्रों में भारत के विरोध की लहर कौन फैला रहा है? क्या कोई और संगठ़न है जो कम्युनिष्ट के बैनर तले यह काम कर रहा है,,और वह भी नेपाल सरकार की अनभिज्ञता में?
मसला गंभीर है। भारत की मोदी सरकार को भी नेपाल में हो रही इस हरकत को गंभीरता से लेने की जरुरत है और नेपाल सरकार से वार्ता की भी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे