मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

फाइल फोटो

मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस
फाइल फोटो

आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली: मुंबई में शिवसेना के एक नेता की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कांदिवली इलाके की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत पर हमला किया। आरोपियों ने सावंत चार गोली मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सचिन सावंत को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने फिलहाल शिवसेना नेता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष जांच टीम बनाई है। टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में सावंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  फिलहाल, पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि शिवसेना नेता पर हमला क्यों किया गया। पुलिस मर्डर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।मुंबई में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे