हर्ष फायरिंग में अचानक दूल्हे को लगी गोली,मौत

हर्ष फायरिंग में अचानक दूल्हे को लगी गोली,मौत

हर्ष फायरिंग में अचानक दूल्हे को लगी गोली,मौतआई एन न्यूज ब्यूरो लखीमपुर : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक शादी के दौरान द्वारचार के समय हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। गोली सीधे दूल्हे को जा लगी और उसकी मौत हो गई। दूल्हे को गोली लगने के बाद शादी कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हुआ है जिसमें दूल्हे के सीने में गोली लगते दिख रहा है। घटना नीमगांव थाने के रामपुर छतेहरा गांव की है। यहां रहने वाले रविन्द्र वर्मा की बेटी रूबी की शादी सीतापुर जिले के हाजीपुर गांव के रहने वाले राधेश्याम वर्मा के बेटे सुनील से तय हुई थी।

रविवार 29 अप्रैल को हाजीपुर से सुनील वर्मा बारात लेकर रामपुर छतेहरा गांव पहुंचे। नाचते गाते बाराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे और उसके बाद दूल्हे को गोद में उठाकर द्वारचार के लिए ले जाया गया। इधर बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। इसके बाद द्वारचार शुरू हुआ। इस दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग होने लगी। द्वारचार में बैठे दूल्हे ने अचानक सीने पर हाथ लगाया। कोई कुछ समझता इससे पहले दूल्हे को एक और झटका लगा। किसी को कुछ समझ नहीं आया।

दूल्हे के बगल में बैठे व्यक्ति ने उससे कुछ पूछना चाहा। इसके बाद दूल्हे ने सीने से हाथ हटाया तो वहां से खून निकल रहा था। इसके बाद सभी को पता चला कि दूल्हे को गोली लगी है। एसएचओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में नामजद तहरीर मिली है। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि हर्ष फायरिंग की आड़ में सुनील को जानबूझकर गोली मारी गई है। जिस पिस्तौल से गोली चली वह रामचंद्र नाम के व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्तौल है।

हर्ष फायरिंग में अचानक दूल्हे को लगी गोली,मौत

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे