27 मई तक दिल्ली में बरसेगी आग,रेड अलर्ट जारी

27 मई तक दिल्ली में बरसेगी आग,रेड अलर्ट जारी

27 मई तक दिल्ली में बरसेगी आग,रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में बुधवार को तापमान रेगिस्तानी शहर दुबई से भी ज्यादा रहा। दिल्ली में जहां दोपहर में 43 डिग्री के आसपास तापमान रहा, वहीं दुबई में ठीक इसी समय 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में जयपुर में 45.4 डिग्री तापमान रहा, लेकिन उसके नजदीक टोंक जिले में स्थित वनस्थली में पारे ने 46.4 डिग्री को छू लिया।  राजस्थान में पारे ने 46.4 डिग्री को छुआ, मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी वहां की गर्मी का असर भी उत्तर भारत के अन्य हिस्सों पर दिखाई दे रहा है। उधर, लगातार तीखी हो रही धूप से 27 मई तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को संभावना जताई कि उत्तर व मध्य भारत में लू की गर्म लहर के कारण इस सप्ताह पारे के बढ़ने का क्रम 27 मई तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में सतर्क रहने को कहा है।  सावधान रहें आज  मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अधिकतर हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हरियाणा में धूल भरी आंधी की भी संभावना जताई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे