सीमावर्ती क्षेत्र में इतना “प्यार” ? कि दे रहे जान

सीमावर्ती क्षेत्र में इतना "प्यार" ? कि दे रहे जान

सीमावर्ती क्षेत्र में इतना “प्यार” ? कि दे रहे जान

आईएनन्यूज, महराजगंज :

सीमावर्ती क्षेत्र में इतना "प्यार" ? कि दे रहे जानभारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार फंदे से लट़क कर मौतें हो रही हैं। इसे मामूली व सामान्य नज़रिये से देख़ना नाइंसाफी है। उनके नज़रिये से जो अपनी जान गंवा रहे हैं, उन लोगों के नज़रिये से भी जो सामाजिक उत्थान के दावे कर इस समाज के सिरमौर होने का दावा करते फिरते हैं।
सवाल यह कि,
इतना भावुक व जज्बातपना क्यों? क्यों कोई यह जिद ठ़ान ले रहा है कि उसे मौत को गले लगा लेना है। क्या यह समाज इतना ड़रा रहा है कि इस ड़र से अच्छ़ा लोग मौत समझ रहे हैं?
पिछ़ले दो माह में १४ मामले ऐसे आये कि आदमजात फंदे पर लट़क मुर्दा हो गया। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव की १६ वर्षीय गुड़िया, हरदीडाली गांव की १६ वर्षीय रुधा, बरगदही गांव का २६ वर्षीय सुरेंद्र, श्यामकाट गांव का ५५ वर्षीय साधू और फिर रेहरा गांव का २५ वर्षीय रतन। इसके अलावा नेपाल के कोमरिया गांव में २२ वर्षीय शांती, विशुनपुरवा गांव में १९ वर्षीय अनीता, दुर्गवलिया गांव का १७ वर्षीय रमेश। ये सभी फंदे से लट़क मर गये। मामला प्यार का था, गुस्से का था, गुस्सा दिखाने का था। किसी को प्रेमी से, किसी को प्रेमिका से किसी को पति से किसी को पत्नी से। हैरतअंगेज मानवीय प्रवित्ति है। इसे मानसिक विकारता कहा जा सकता है।
सवाल यह कि इस अजीबो गरीब प्यार में शहादत पर रोक कैसे लगे?
सदियों पुरानी लैला-मजनू की आत्मा जाग गई है या फिर शेरी-फरहाद जैसी विचारधाराएं तेजी से लोगों को अपने आगोश में ले रही हैं।
समाज को कुरितियों से बचाने व जागरुक करने का ठ़ेका लिए संगठ़न कहां हैं? वो समाज सेवी कहां छिपे हैं जो आये दिन अख़बारों में अपने आप को समाज सेवी कह छ़पने के बड़े आतुर दिखते हैं!
वो नेता कहां हैं जो विकास-विकास-विकास कह समाज को बरगलाने व वोट़ लेने आते रहते हैं। क्या बिजली-सड़क-पानी ही विकास है?
समाज में फैली कुरितियों को दूर करने का जिम्मा किताबी लोगों तक ही सीमित है।
विषय गंभीर है! समझने का फेर है।
फिलहाल तो यही है कि यहां “प्यार” नामक रहस्यमय वायर तेजी से पांव पसार है। सीमावर्ती क्षेत्र में यह “प्यार” आया कहां से कि लोग जान दे कहे हैं। शोध का विषय है।

(महराजगंज उ०प्र०)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे