नोमेंस लैंड सटे कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने सामने

नोमेंस लैंड सटे कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने सामने

नोमेंस लैंड सटे कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने सामनेनोमेंस लैंड सटे कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने सामने

धर्मेंद्र चौधरी की एक रिपोर्ट

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो :: सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव के पास नोमेंस लैंड़ सटे नेपाल में कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर सोमवार की शाम दो समुदाय आमने सामने आ गये। घंट़ो विवाद चला। लेकिन कोई हल न निकल पाया। विवाद की सूचना पर नेपाली पुलिस वहां पहुची , लेकिन मामले का हल नहीं निकल पाया।
सरहद इस पार खड़े एसएसबी जवान भी विवाद को देखते हुए सतर्क नज़र आये।
विवाद तब शुरु हुआ जब कब्रिस्तान की भूमि नापने के दौरान मुस्लिम समुदाय पास के एक काली मंदिर के परिसर में पहुंच गये, और यह कहने लगे कि मंदिर की भूमि भी कब्रिस्तान में है। जिस पर गांव के हिंदू समाज ने आपत्ति कर दी।
बतादें की यह विवाद हरदी डाली एसएसबी कैंप से महज सौ मीट़र दूर नोमेंस लैंड़ सट़े खड़ा हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ नेपाली प्रशासन के अनुसार नोमेंस लैंड़ सट़े करीब 60 डिस्मिल भूमि बंजर थी। जिस पर मुस्लिम समुदाय ने कब्रिस्तान बनाने का प्रस्ताव दिया था। जो कि मंजूर कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय ने आपस में चंदा एकत्र कर करीब 1.5 लाख रुपया एकत्र किया है। जिसे कि कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनाने में प्रयुक्त किया जायेगा।
लेकिन कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश के दौरान मंदिर की भूमि आ गया।

>कुछ़ दिन पूर्व ही हुई है नोमेंस लैंड़ की पैमाइश:

अभी कुछ़ दिन पूर्व ही भारत-नेपाल की संयुक्त सर्वे ट़ीम ने नोमेंस लैंड़ की पैमाइश व चिन्हीकरण किया है। १९.२ मीटर चौडे नोमेंस लैंड़ सीमांकन के लिए बांस के पिलर भी लगाये हैं। साथ ही नोमेंस लैंड़ के मध्य में छ़ोट़े पिलर भी बनाए हैं। खनुआ से लेकर हरदी डाली गांव के बीच कुल 19 पिलर बनाए गये हैं। यह कवायद् इसलिए शुरु हुई, क्योंकि कई स्थानों पर नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण की बाते सामने आ रही थी।
ऐसे में नोमेंस लैंड़ पैमाइश के तुरंत बाद ही। नोमेंस लैंड़ से सट़ाकार कब्रिस्तान का निर्माण होना कई सवाल खड़े रहा है।
हालांकि कब्रिस्तान निर्माण व उससे उपजे विवाद की रिपोर्टिंग में एसएसबी की खुफिया विंग से लगाए भारत की कई जांच एजेंसिया जुट़ गई हैं, और इस विवाद के बावत जानकारी के लिए नेपाली प्रशासन से संपर्क साधा है।

नोमेंस लैंड सटे कब्रिस्तान बनाने के विवाद को लेकर दो समुदाय आमने सामने

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे