UP :मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत,17 घायल

UP :मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत,17 घायल

UP :मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत,17 घायलउत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आज तड़के सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर जयपुर से फरूखाबाद जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा जाने के बाद पलट गई जिससे उसमें सवार 16 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य घायल हो गये। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि आज तड़के यह हादसा सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर हुआ जिसमें यह प्राइवेट बस डिवाइडर से पलट गयी और 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। 17 घायल यात्रियों में से तीन को सैफेई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बहुत ही गंभीर है।

उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मरने वालों में एक महिला यात्री भी शामिल है। पुलिस की टीमें राहत और बचाव के कामों में लगी है। मरने वाले यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। उधर लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी मदद ने किया मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान

मैनपुरी सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद लखनऊ, 13 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषण की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 17 घायल हो गये।UP :मैनपुरी में बस पलटने से 16 की मौत,17 घायल

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे