आज दुनिया को संदेश देगे कबीर की धरती से पीएम मोदी

आज दुनिया को संदेश देगे कबीर की धरती से पीएम मोदी

आज दुनिया को संदेश देगे कबीर की धरती से पीएम मोदीआज दुनिया को संदेश देगे कबीर की धरती से पीएम मोदी
आईएनन्यूज टीम संतकबीरनगर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संतकबीरनगर के मगहर की धरती पर आएंगे। उनके भव्य अगुवानी के लिए कबीर निर्वाण स्थली सहित पूरा मगहर सज धज कर तैयार है। प्रशासन से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भव्य तैयारी की है।

जनसभा स्थल पर भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपाई दिन रात एक कर दिये हैं। पीएम के कार्यक्रम से जनपद ही नहीं पूर्वांचल के लोगों को भी बहुत सी उम्मीदो के साथ लोग उत्साहित भी हैं।
बता दे कि अबतक के कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर सुबह 10.20 बजे मगहर पहुंचेगा। यहां पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक के साथ ही पार्टी के नेता व अधिकारी स्वागत करेंगे।

इसके उपरान्त पीएम सीधे समाधि स्थल पहुंचेंगे। करीब 20 मिनट तक समाधि स्थल पर रहेंगे। यहां मंदिर में माथा टेकने के बाद मजार पर चादर चढ़ाएंगे। उसके बाद कबीर गुफा का दर्शन करते हुए कबीर एकेडमी का शिलान्यास भी करेंगे।
करीब 11 बजे वे सीधे मंच पर पहुंचेंगे। मंच पर पहुंचने से पहले पार्टी नेताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले कैबिनेट मंत्री पर्यटन का संबोधन होगा। उसके बाद केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बीच एक कल्चरल प्रोग्राम होगा फिर सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम के संबोधन के बाद सीधे पीएम का संबोधन शुरू होगा। 12 बजे पीएम मंच से निकल जाएंगे। किन्तु अब च्या कार्यक्रमो में परिवर्तन किये जाने की रवबर है।

आज दुनिया को संदेश देगे कबीर की धरती से पीएम मोदी

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे