1 घंटा पहले : नहीं रहे अटल : सुबह 9 बजे से बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन सात दिन का राष्ट्रीय शोक

1 घंटा पहले : नहीं रहे अटल : सुबह 9 बजे से बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन सात दिन का राष्ट्रीय शोक

1 घंटा पहले :

1 घंटा पहले : नहीं रहे अटल : सुबह 9 बजे से बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन सात दिन का राष्ट्रीय शोकनहीं रहे अटल : सुबह 9 बजे से बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन सात दिन का राष्ट्रीय शोक

आई एन न्यूज नई दिल्ली टीम:
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। देश की राजनीति के सबसे करिश्माई और लोकप्रिय चेहरों में से एक वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी किडनी में संक्रमण की समस्या के चलते करीब दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गहरे शोक के साथ हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना दे रहे हैं। एम्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा। भाजपा सूत्रों के4 मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9 बजे पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा। दोपहर 1:30 बजे भाजपा दफ्तर से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे