गांव गरीब किसान का उत्थान नहीं तो राष्ट्र की तरक्की नहीं—- पंकज चौधरी

गांव गरीब किसान का उत्थान नहीं तो राष्ट्र की तरक्की नहीं---- पंकज चौधरी

गांव गरीब किसान का उत्थान नहीं तो राष्ट्र की तरक्की नहीं---- पंकज चौधरीगांव गरीब किसान का उत्थान नहीं तो राष्ट्र की तरक्की नहीं—- पंकज चौधरी
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो महराजगज:भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित राजनैतिक दल है। कार्यकर्ता ही इसकी पूंजी है। भारतीय जनता पार्टी दींन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय को अपना दर्शन मानकर कार्य करती है। हर खेत को पानी हर हाथ को काम, गांव गरीब किसान का उत्थान भारतीय जनता पार्टी ध्येय है। पार्टी का मानना है कि गांव किसान का विकास उत्थान नही होगा तो राष्ट्र भी तरक्की नही कर सकता। गावो का विकास होगा देश का विकास होगा।
वर्तमान में देश व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्य कर रही है। गरीब महिलाओ को निशुल्क गैस कंन्वेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत, महिलाओ को सम्मान देने के लिए हर घर को शौचालय, हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, हर गरीब को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए आयुष्मान योजना , गावो में बिजली पजुचने का कार्य किया पंडित दींन दयाल ग्रामीण विफ्यूटिकरण योजना के तहत, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन , किसानों के फसली ऋण को माफ किया गया। किसानों की चिंता बेहतर ढंग से यदि किसी सरकार ने किया वह भाजपा सरकार ने किया।
उक्त बातें सांसद पंकज चौधरी ने धनेवा स्थित अपने आवास पर सेक्टर के प्रवासी, प्रभारी, व सेक्टर प्रमुखों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहाकि आगामी समय बड़ा चुनौती पूर्ण है। अनैतिक गठबंधन से मुकाबला है। इससे मोर्चा लेने के लिए कमर कस कर तैयार रहे। अपने बूथ को ठीक कर ले। बूथ ठीक कर लिए तो लड़ाई आसान हो जाएगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोक प्रियता से घबराकर बिना आधार का गठबंधन से मुकाबला है । अनैतिक समूह का गठबंधन अविश्वास की बिसात पर खड़ा है जो कभी गिर सकता है किंतु हमे इसे हल्के में नही लेना है। मोदी योगी की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जो कार्य किये है पिछले 70 वर्षों तक सत्ता में रहने वालों ने नही किया। आज किसानों के फसलों को उचित मूल्य पर खरीदा गया। क्रय केंद्रों पर शत प्रतिशत खरीद हुई। फसलों का समर्थन मूल्य की वृद्धि भी ऐतिहासिक हुई।
सड़को का जाल बिछ रहा है। विकास का पहिया रफ्तार पकड़ चुका है। यह रफ्तार रुकनी नही चाहिए। रफ्तार रुकी तो देश पुनः पिछड़ जाएगा। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहाकि बूथ पर मज़बूत संगठन खड़ा करना है। बूथ पर निष्ठा से कार्य करना होगा। बूथ जितना ही मकसद होना चाहिए। पहली लड़ाई तो यह है कि बूथों की संरचना ठीक हो। अपने मतदाताओं को संजोए। तभी हम बूथ जीतेंगे। बैठक को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, विस्तारक आनंद सिंह, पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र निषाद मण्डल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, जयप्रकाश पटेल, राम कोमल चौधरी व नगर प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
बैठक में शम्भू वर्मा, विजय गौड़, राजेन्द्र यादव, वीरेंदर चौहान, राधारमण शुक्ल, मोलई प्रसाद, राम आधार पटेल, यंत्री मधेशिया,पूर्व प्रमुख राम हरख गुप्ता, विष्णु मधेशिया, अजय पटेल, के अलावा तंमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गांव गरीब किसान का उत्थान नहीं तो राष्ट्र की तरक्की नहीं---- पंकज चौधरी

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे