नेपाल : वाहनों का हड़ताल समाप्त, आज से चलेंगी रात्रि सेवा की यात्री बसें

नेपाल : वाहनों का हड़ताल समाप्त, आज से चलेंगी रात्रि सेवा की यात्री बसें

नेपाल : वाहनों का हड़ताल समाप्त, आज से चलेंगी रात्रि सेवा की यात्री बसेंनेपाल : वाहनों का हड़ताल समाप्त, आज से चलेंगी रात्रि सेवा की यात्री बसें ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से नेपाल की राजधानी काठमांडू , पोखरा जाने वाली रात्रि सेवा की बसों का भी आवागमन आज से शुरू हो गया है ।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में चल रहे वाहनों का हड़ताल चालक संघर्ष समिति ने वापस ले लिया और देर रात से ही वाहनों का संचालन प्रारंभ हो गया है।
बता दें कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में सरकार के नए कानून यातायात व्यवस्था को लेकर चालक वाहन स्वामी खासा आक्रोश में थे जिसके कारण लोगों ने हड़ताल कर रखा था। जिसका नेतृत्व स्वतंत्र सवारी चालक संघर्ष समिति ने संभाल रखा था। शुक्रवार को संघर्ष समिति तथा सरकारी वार्ता टोली के बीच 8 बिंदुओं पर हुए सहमति के बाद स्वतंत्र सवारी चालक संघर्ष समिति ने हड़ताल वापस ले लिया। जिसमें कहा गया है कि दुर्घटना होने वाले वाहन की पहले वैज्ञानिक रूप से छानबीन होगी उसके बाद ही कोई कार्रवाई तय होगी। इस निर्णय के बाद संगठन ने अपने हड़ताल वापस ले लिया और वाहनों का संचालन प्रारंभ हो गया है।
वाहनों के संचालन से यात्रियों ने राहत की सांस ली है आज से भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से भी नाइट बसों का संचालन प्रारंभ हो गया है। मालवाहक वाहने भी काठमांडू के लिए प्रस्थान करना प्रारंभ कर दिए हैं ।
उक्त आशय की जानकारी स्वतंत्र सवारी चालक संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ने दी है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे