अश्लीलता पर रोक, नेपाल सरकार ने पोर्न साइट्स पर लगाया प्रतिबंध

अश्लीलता पर रोक, नेपाल सरकार ने पोर्न साइट्स पर लगाया प्रतिबंध

अश्लीलता पर रोक, नेपाल सरकार ने पोर्न साइट्स पर लगाया प्रतिबंधअश्लीलता पर रोक, नेपाल सरकार ने पोर्न साइट्स पर लगाया प्रतिबंध।
आईएनन्यूज काठमाण्डू नेपाल डेस्क: अब नेपाल में इंटरनेट के माध्यम से अश्लीलता नहीं परोसा जा सकेगा। नेपाल सरकार ने बड़ा और साहसिक कदम उठाया है। युवा पीढ़ी को रास्ते से भटकने से रोकने के लिए नेपाल सरकार ने पोर्न साइटों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। इसके लिए नेपाल सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय ने नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण इन्टरनेट के माध्यम से यौनजन्य अश्लील सामग्री परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण नियामक निकाय है। देश की अपराध संहिता 2074 की दफा 121 तथा अन्य प्रचलित कानून यौनजन्य अश्लिल सामग्री के आदान-प्रदान, प्रकाशन तथा प्रसारण के आधार पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता रामचन्द्र ढकाल ने बताया कि समाज मे बढ़ रही विकृतियां व अपराध को देखते हुए नेपाल सरकार ने यह निर्णय किया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजिक सञ्जाल व वेबसाइट में मोनेटाइज कर रखे गए अश्लिल सामग्री को भी हटाने का निर्देश जारी किया गया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंटरनेट पोर्न के माध्यम से समाज मे फैल रही विकृतियों व समाज के मूल्य मान्यता सहित सामाजिक सदभाव में ख़लल पढ़ रहा था। जिसके कारण समाज मे यौनजन्य हिंसा बढ़ रही थी। उसके रोकथाम के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। अब यौनजन्य सामग्रियों का इंटरनेट के माध्यम से आदान प्रदान, प्रकाशन ना करने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदायक, इंटरनेट सेवा प्रदायक व सामाजिक संजाल संचालक ने आमजन से अपील की है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे