आयकर विभाग को 70 देशों से कालेधन का मिला सुराग।

आयकर विभाग को 70 देशों से कालेधन का मिला सुराग।

आयकर विभाग को 70 देशों से कालेधन का मिला सुराग।
आई एन न्यूज नई दिल्ली:
विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने की केंद्र की मुहिम को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। आयकर विभाग को करीब 70 देशों से कालेधन के सुराग मिले हैं। विभाग को विदेशी लेनदेन से जुड़ी 30 हजार से ज्यादा जानकारियां मिली हैं, जिनमें कई संदिग्ध बताई जा रही हैं।
संदिग्ध लेनदेन को लेकर आयकर विभाग ने इनमें से करीब 400 लोगों को नोटिस भी भेजा है। आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान के करार के तहत अलग-अलग देशों की तरफ से जानकारी साझा की गई हैं। आयकर विभाग ने सितंबर में मिली इस जानकारी के आधार पर गहन छानबीन और कार्रवाई शुरू कर दी है।
हालांकि विभाग ये मानकर चल रहा है कि 30 हजार लेन-देन में से सभी कालेधन की श्रेणी में नहीं होंगे। तमाम वैध लेनदेन भी हो सकते हैं।
बताते चले कि पिछले कुछ वर्षों में अलग-अलग देशों के साथ भारत ने वित्तीय जानकारी साझा करने के अनुबंध किए हैं, जिससे यह जानकारियां मिल रही हैं। विदेशों से हुए वित्तीय लेनदेन का मिलान संबंधित लोगों के आयकर रिटर्न से भी किया जा रहा है। इसमें एनआरआई और अरबों की संपत्ति के मालिक हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल यानी एचएनआई शामिल हैं। इनके रिटर्न और लेनदेन में तालमेल नहीं दिख रहा है, उन्हें नोटिस भेजे जाने शुरू हो गए हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे