हिमाचल के CM ने सुषमा को लिखा पत्र, सऊदी अरब में फंसे 14 भारतीय।

हिमाचल के CM ने सुषमा को लिखा पत्र, सऊदी अरब में फंसे 14 भारतीय।

हिमाचल के CM ने सुषमा को लिखा पत्र, सऊदी अरब में फंसे 14 भारतीय।
आई एन न्यूज नई दिली (एजेंसी)
सऊदी अरब में फंसे भारत के 14 लोगों को बचाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा है। फंसे लोगों में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 12 लोग हैं और पंजाब के दो लोग। वे खाड़ी देश की जेलों में कैद हैं। दो स्थानीय यात्रा एजेंटों ने उन्हें कथित तौर पर पर्यटक वीजा पर काम करने के लिए वहां भेजा था।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि 14 लोगों में से 12 हिमाचल के मंडी जिले के रहने वाले हैं और दो पंजाब के हैं। 12 लोग सऊदी अरब में जेलों में बंद हैं। जबकि दो लोग एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उनका पर्यटक वीजा समाप्त होने और उनके पास कार्य वीजा ना होने के कारण वे वहां पर फंस गए। पुलिस ने बताया कि जिन एजेंटों ने उन्हें कार्य वीजा दिलाने का वादा किया था और उनमें से प्रत्येक से 90 हजार रुपये ठगे थे, उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे