PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को लंदन मे गिरफ्तार

PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को लंदन मे गिरफ्तार

आई एन न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली:

हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे 3:30 बजे लंदन के कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है। पिछले कई दिनों से वह लंदन में सड़कों पर बेखौफ घूम रहा था। वहीं आज लंदन पुलिस ने नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया।

PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी को लंदन मे गिरफ्तार

इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।
बता दें कि हीरा व्यापारी नीरव मोदी पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मुख्य आरोपी है।

भारत से फरार नीरव मोदी पिछले कई दिनों से लंदन के न्यूज़ चैनलों पर वहाँ की सड़कों पर बेखौफ घूमता दिखाई दिया था। जबकि उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका था। इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी के पास जमानत के लिए कोर्ट जाने का विकल्प है। कोर्ट से नीरव को सशर्त जमानत मिल सकती है।
क्या है मामला 
पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर 11,500 करोड़ रुपये कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए और इनके आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेशी ब्रांचों से भी कर्ज लिया गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे