महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं,सभी सीट पर जीत तय : तेजस्वी

महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं,सभी सीट पर जीत तय : तेजस्वी

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए आज दावा किया कि प्रदेश की सभी लोकसभा सीट पर महागठबंधन की जीत तय है।

श्री यादव ने यहां आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन में मतभेद की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। विपक्षी पार्टियां जानबूझ कर ऐसा कर रही है ताकि मतदाताओं के मन में भ्रम पैदा कर राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इन चीजों को भली-भांति समझती है और विपक्ष के झांसे में नहीं आनी वाली है।

नेता प्रतिपक्ष ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि अपनी नाकामी छुपाने और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र तरह-तरह हथकंडे अपनाकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को परेशान करती रहती है।

श्री यादव ने मोदी सरकार पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत अन्य जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि इन एजेंसियों के माध्यम से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार को लगातार प्रताड़ति किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

राजद नेता ने लोगों से महागठबंधन प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव देश, संविधान और आरक्षण बचाने के साथ-साथ राजद प्रमुख को न्याय दिलाने का चुनाव है।

चुनावी जनसभा को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं,सभी सीट पर जीत तय : तेजस्वी

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे