600 मतदान केंद्रों पर बनेंगे 1468 मॉडल बूथ, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

600 मतदान केंद्रों पर बनेंगे 1468 मॉडल बूथ, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

इंडो नेपाल न्यूज आजमगढ़:: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर कुल 600 मतदान केंद्रों पर 1468 मॉडल बूथ बनाएं जाएंगे। इन बूथों पर आने वाले मतदाताओं का जहां स्वागत किया जाएगा वहीं बिजली, पानी आदि से लेकर सारी सुविधाएं रहेंगी। मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने की भी व्यवस्था रहेगी।

मॉडल बूथों पर वोटरों के खाने-पीने से लेकर आराम से बैठने तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मॉडल बूथ पर चाय, बिस्किट, चिप्स, समोसे के स्टॉल लगे होंगे। मतदाता वोङ्क्षटग के दौरान यहां नमकीन के साथ चाय की चुस्कियां ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें वाजिब दाम चुकाने होंगे। साथ ही पीने के पानी, धूप व बारिश से बचाव के लिए शेड यानी पंडाल लगाया जाएगा। बुजुर्गों और दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगी होंगी। साफ सुधरे शौचालय की सुविधा भी वोटरों को मिलेगी। इसके साथ ही वोटरों के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा। यहां पर वोटर अपनी वोटर पर्ची भी पा सकेगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइनें लगेंगी। दिव्यांगों के लिए ह्वील चेयर की व्यवस्था भी होगी।

बच्चों के लिए बनेंगे पालना

महिला मतदाताओं के बच्चों के लिए मॉडल बूथ पर पालना बनेगा। ऐसे में महिलाएं अपने बच्चों को लेकर बूथ तक आएंगी। पिछले चुनावों में यह देखने में आया है कि माताएं लम्बी लाइनों में खड़े होने के चक्कर में मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जो वोट डालने के लिए निकलती हैं उन्हें अपने बच्चों को किसी की निगरानी में छोडऩा पड़ता है। यह माताओं के लिए बहुत कष्टकारी होता है। तमाम बच्चे भी माता के साथ बूथ तक जाने की जिद भी करते हैं। ऐसी महिलाओं को अबकी वोङ्क्षटग के दौरान राहत मिलेगी।

10 सखी बूथ भी बनेंगे

सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही होंगी। इन बूथों पर महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए खिलौने के अलावा खेलकूद के अन्य सामान उपलब्ध रहेंगे। वृद्ध महिलाओं के बैठने का खास इंतजाम किया जाएगा। महिला मतदाताओं की सहायता के लिए महिला वॉलेंटियर मौजूद रहेंगी। इसमें एनजीओ, एनसीसी कैडेट््स, राष्ट्रीय सेवा योजना की सदस्यों की सहायता ली जाएगी।

जनपद के सभी मॉडल बूथों के लिए तैयारी पूरी की जा चुकी है। कोशिश होगी कि आने वाला मतदाता पहले मुस्कुराए और फिर हंसी खुशी से खिलखिलाते हुए वोट डाले, यह चुनाव आयोग का मकसद है।

-डीएस उपाध्याय : मुख्य विकास अधिकारी ।

 

यह भी जानें

2305 मतदान केंद्र

3943 बूथ

15772 : मतदान कर्मी

10 : फीसद रिजर्व मतदान कर्मी

600 मतदान केंद्रों पर बनेंगे 1468 मॉडल बूथ, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे