भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ताबड़तोड़ दौरा : बाराबंकी व मोहनलालगंज में सभा, गोरखपुर में बैठक

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का ताबड़तोड़ दौरा : बाराबंकी व मोहनलालगंज में सभा, गोरखपुर में बैठक

आई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में देश में तीन सौ से अधिक जनसभा करने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का आज भी उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरा है। अमित शाह लखनऊ में मोहनलालगंज के साथ बाराबंकी में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज बाराबंकी व लखनऊ के मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह दोपहर तीन बजे प्रेरणा विद्यालय, निन्दूरा, कुर्सी रोड, बाराबंकी में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे काशीश्वर इंटर कालेज, मोहनलालगंज, लखनऊ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

■ प्रचार का मंत्र देने आज गोरखपुर अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों को चुनावी प्रचार का मंत्र देने के लिए आज शाम को गोरखपुर आ रहे हैं। वह क्लार्क इन ग्रैंड होटल, सिविल लाइंस में सभी 13 लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी, जिलाध्यक्षों, क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के साथ बैठक करेंगे। पांच बजे आयोजित होने वाली बैठक में वह चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।

उनके साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के भाजपा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश सरकार के वह मंत्री भी शामिल रहेंगे, जिन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे