सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों का बढ़ता प्रभाव देश के लिए हितकर नही–नरसिंह पाण्डेय

सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों का बढ़ता प्रभाव देश के लिए हितकर नही--नरसिंह पाण्डेय

सीमावर्ती क्षेत्र में मुस्लिम संगठनों का बढ़ता प्रभाव देश के लिए हितकर नही–नरसिंह पाण्डेय
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज रविवार को नौतनवा स्थित हियुवा संगठन कार्यालय पर हुई। बैठक में भारत की सीमा से सटे नेपाल राज्य में मुस्लिम राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है नेपाल में मुस्लिम संगठनों का मजबूत होना भारत और नेपाल दोनों देशों के लिए खतरनाक है। एक साजिश के तहत राष्ट्र द्रोही शक्तियां सीमावर्ती क्षेत्र में अपना प्रभाव जमा रही हैं । मुस्लिम संगठन से जुड़े कार्यकर्ता आई एस आई व चाइना की खुफिया एजेंसियों से जुड़े हुए लोग हैं। इनका संबंध आतंकवादी संगठनों से है सीमावर्ती क्षेत्र में यह मजबूत हुए तो देश के लिए हितकर नहीं होगा आज जो है स्थित जम्मू और कश्मीर की है वहीं स्थित यहां पैदा होगी इसलिए मुस्लिम संगठन के बढ़ते प्रभाव को भारत और नेपाल की हिंदू जनता को एक होकर के रोकने की आवश्यकता है इस की गतिविधियों पर पल-पल की खबर रखने की आवश्यकता है। जिससे समय रहते हम अपने देश की सुरक्षा एजेंसियों को उनकी गतिविधियों की जानकारी देकर उनके खिलाफ कार्यवाही करा सकें हिंदू युवा वाहिनी के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है मुस्लिम संगठन को हम किसी भी कीमत पर सीमावर्ती क्षेत्र में पैर नहीं जमाने देंगे मुस्लिम संगठनों के नेपाल में बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए हम नेपाल के हिंदू समाज के जागरूक लोगों तथा नेपाल के राष्ट्र भक्तों तथा वहां की सुरक्षा एजेंसियों से भी वार्ता करेंगे ।
बैठक में मुख्य रूप से हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्त ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी राधेश्याम यादव ओम प्रकाश वरुण महेंद्र भारती संतोष मोदनवाल अर्जुन वरुण शैलेंद्र यादव राज जयसवाल रामप्यारे यादव राहुल दुबे अवधेश चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे