भाजपा ने उद्योगपतियों की झोली भर गरीबों को कंगाल कर दिया : पी.चिदंबरम

भाजपा ने उद्योगपतियों की झोली भर गरीबों को कंगाल कर दिया : पी.चिदंबरम

भाजपा ने उद्योगपतियों की झोली भर गरीबों को कंगाल कर दिया : पी.चिदंबरम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
यूपीए सरकार के पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को महराजगंज में सभा की। इस बीच आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने चुनाव के समय वादा किया था कि दो करोड़ रोजगार देंगे। लेकिन सरकार बनने के बाद से ही केंद्र सरकार चुप्पी साध गई।
भाजपा ने उद्योगपतियों की झोली भर गरीबों को कंगाल कर दिया।  पी चिदंबरम ने कहा कि गरीबों के हित की बात करने वाली भाजपा ने सिर्फ उद्योगपतियों का भला किया है। पिछले एक वर्ष में सिर्फ सात उद्यागपतियों का 84 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर बैंकों को दिवालिया बनाने का प्रयास किया। मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि बुलेट ट्रेन के लिए आप 110 लाख करोड़ खर्च कर सकते हैं तो गरीबों के लिए 3.5 लाख करोड़ खर्च करने में क्या परेशानी है। कांग्रेस यह कर के दिखाएगी। पूरा देश इस समय विकास से कदमताल कर रहा है। ऐसे में महराजगंज भला क्यों पीछे रहे। विकास के लिए रोजगार पहली जरूरत है। लेकिन इसी अहम मुद्दे से भाजपा और मोदी भाग रहे हैं। विकास करना है तो इनवेस्ट बढ़ाना होगा। उपभोग की भी क्षमता विकसित करनी होगी। कांग्रेस ऐसा ही करेगी। हमने अपने घोषणापत्र में रोजगार की बात कही है। इसके लिए हम व्यापक स्तर पर रोजगार का सृजन भी करेंगे। हमने जैसे कर्जमाफी कर सभी को राहत पहुंचाई वैसे ही युवाओं को नौकरी भी मुहैया कराएंगे।
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि देश में आज भी 20 प्रतिशत लोग गरीब हैं। पांच करोड़ परिवार और 25 करोड़ लोगों को हम अपनी योजना से लाभ पहुंचाएंगे। अपने दस वर्ष के कार्यकाल में हमने दस करोड़ गरीब परिवारों को समृद्ध बनाया। इसे पूरा विश्व मानता और जानता भी है। इसमें हम एक कदम और बढ़ाते हुए न्यूनतम आय (न्याय) योजना लेकर आए हैं। इसमें देश के 25 करोड़ लोगों के खाते में हम 72 हजार सालाना भेजेंगे। इस बीच उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। बोले कि न्याय योजना से भाजपा के होश उड़ गए हैं। भाजपा के वित्त मंत्री कह रहे हैं यह संभव नहीं है। लेकिन हमने इस योजना को ऐसे ही तैयार नहीं किया। इसके लिए लंबा मंथन हुआ। देश के साथ ही विश्व के शीर्ष अर्थिशास्त्रियों की राय भी ली गई। उसी आधार पर हमने न्याय योजना का मसौदा तैयार किया। यह योजना स्वप्न दिखाने जैसा नहीं है। यह तार्किक है। तथ्यों पर परखा है। मूल सिद्धांतों पर कसा हुआ भी। इसके बाद हम अगले साल भी योजना में तीन लाख और परिवारों को शामिल करेंगे। इसके लिए हमें बस 3.5 लाख करोड़ रुपयों की जरूरत है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हम इसके लिए बजट भी आवंटित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो मनरेगा में 100 दिनों की जगह 150 का रोजगार सृजित करेंगे। दिलतों, अल्पसंख्यों और अनुसूचित जातियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत, जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, कांग्रेस प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे