सऊदी ने जेलों में बंद 850 भारतीयों को रमजान से पहले छोड़ा : नरेंद्र मोदी

सऊदी ने जेलों में बंद 850 भारतीयों को रमजान से पहले छोड़ा : नरेंद्र मोदी

सऊदी ने जेलों में बंद 850 भारतीयों को रमजान से पहले छोड़ा : नरेंद्र मोदी
आई एन न्यूज भदोही।
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवें चरण के मतदान के एक दिन पहले ही छठवें चरण के क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाया और कारपेट नगरी भदोही में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औराई में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी कठघरा में खड़ा किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। मंच पर पीएम मोदी सभी से बारी-बारी से मिले। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज विभिन्न पंथ को भी परिभाषित किया। उन्होंने कहा हमारे देश में स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में चार अलग-अलग तरह के दल और पॉलिटिकल कल्चर देखे गए हैं। पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम-दमन पंथी और चौथा- विकास पंथी। उन्होंने कहा कि नामपंथी यानी जो सिर्फ अपने वंशवादी नेता का नाम जपे। वामपंथी यानी जो विदेशी विचारधारा को भारत पर थोपने की कोशिश करे। दाम-दमन पंथी यानी जो धन और बाहुबल की ताकत पर सत्ता पर कब्जा करे। विकास पंथी, जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ देश के लोगों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि जिसके लिए दल से भी बड़ा देश हो। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। आज दुनिया में भारत की सफाई की बात होती है। हमें सत्ता मिलती है तो हम सबका साथ सबका विकास करते हैं।
भदोही में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में अगर कोई आतंकी हमला होता है तो आपको दुख होता है। हमला कश्मीर में हो तो आंसू भदोही में निकलते हैं। जबकि दिल कन्याकुमारी का रोता है। हर किसी को दर्द होता है। हमारे वीर जवान का शरीर तिरंगे में लिपट कर आता है तो लगता है हमारे घर का बेटा गया है। उसके जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो आपको गर्व होता है, हिम्मत आती है। देश को सीना तानकर खड़ा होना चाहिए। भारत ने अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मिसाइल से उडा दिया। इतने पराक्रम हुए किसी ने विरोध किया, प्रतिबंध लगाया। सही नीयत से सही नीति से नामुमकिन भी अब मुमकिन है। किसने सोचा था कि सउदी अरब में जहां हमारे लोग मक्का जाते हैं उस देश में भारत के भी बहुत से लोग हैं लेकिन लोग पकड़े भी जाते हैं। हमारे देश के 850 लोग सउदी अरब की जेल से रमजान से पहले छोड दिए गए। दो दिन पहले ही भारत में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया गया। आज पाकिस्तान को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। ये भारत की बढती ताकत का असर है।
लेकिन महामिलावटी ताकत का क्या करुं। ये महामिलावटी दलों का खेल उसके खिलाफ गुस्सा है। चुनाव था इसलिए मसूद अजहर पर बैन लगा दिया। कांग्रेस और विरोधियों की इसी वजह से यह हालत हो गई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे