लोकसभा चुनाव: महराजगंज में अखिलेश बोले–नफरत की दीवार खड़ी कर रही है भाजपा

लोकसभा चुनाव: महराजगंज में अखिलेश बोले--नफरत की दीवार खड़ी कर रही है भाजपा

लोकसभा चुनाव: महराजगंज में अखिलेश बोले–नफरत की दीवार खड़ी कर रही है भाजपा
भाजपा वोट की राजनीति के लिए लोगों में नफरत की दीवार खड़ी कर रही है—अखिलेश यादव
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सोमवार को महराजगंज से पार्टी के प्रत्याशी तथा पूर्व सांसद कुंवर
अखिलेश सिंह के पक्ष में नौतनवा कस्बे के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वोट की राजनीति के लिए लोगों में नफरत की दीवार खड़ी कर गुमराह कर रही है। जबकि सपा, बसपा और रालोद गठबंधन इनके द्वारा फैलाए जा रहे नफरत की दीवार को तोड़ने का काम करेगा। उन्होने अपने निशाने पर पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को भी लिया। और अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच वर्ष देश की जनता को सिर्फ परेशान किया। नोट बंदी के बाद फिर जीएसटी लागू कर सब चौपट कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम के कार्यकाल में तो जानवर भी परेशान हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि चाय वाला बन कर आए थे , अब चौकीदार बन गए हैं। प्रधानमंत्री आतंकवाद की चर्चा तो करते हैं, लेकिन देश के किसानों और नौजवानों की बदहाल स्थिति के बारे में नहीं बोलते। नोटबंदी के चलते देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। नोटबंदी व जीएसटी से छोटे व्यापारी परेशान हैं, वही बड़े व्यापरियों की झोली भर रही है। देश में 36 हजार से अधिक उद्योगपति देश छोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा संविधान नहीं होता तो योगी आदित्यनाथ मठ में बैठ कर घंटा बजाते। देश में अपने को अनुशासित पार्टी कहने वाली भाजपा के सांसद व विधायक आपस में जूता चलाते हैं। देश तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। समाजवादी सरकार ने जनहित मेें बहुत से कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल की डायल-100, लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना की याद दिलाते हुए लोगों से समर्थन मांगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा कि आजादी के सात दशक बाद भी देश पिछड़ा है। इस पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस भी जिम्मेदार है।
श्री यादव ने कहां की भाजपा का भाषण शौचालय से शुरु होता है। और शौचालय पर ही जाकर समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह को अपना समर्थन देकर उन्हें भारी मतों से विजय दिलावे। इसके पहले सभा को महराजगंज से गठबंघन के सांसद प्रत्यासी कुंवर अखिलेश सिंह ने सम्वोघित किया। तथा सभा को पूर्व विधायक नौतनवा कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने संवोधित करते हुए कहां की यह 2019 का चुनाव हो रहा है। पह मेरा आखिरी चुनाव हो सकता है। मै अपने जीवन की आखिरी वोट मांग रहा हूँ। मंच पर आसीन सुमन ओझा एजाज खान, जय मंगल कनौजिया, विनोद मणि, सुदामा प्रसाद, राजेश यादव, प्रमोद गौतम, राजपाल कश्यप लोकसभा प्रभारी, राजभर चौरसिया, परशुराम निषाद, जितेंद्र यादव ,राम प्रकाश सिंह, बिद्रेश कनौजिया, बसपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सहित तमाम लोग मौजूद है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे