PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी… अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता

PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो गोरखपुर। अंतिम चरण के लिए गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस व गठबंधन के नेता पूर्वांचल को मथ रहे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ करीब एक दर्जन सभाओं को संबोधित कर चुके हैं तो सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमों मायावती भी कई जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं। पीएम मोदी बस्‍ती में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं और अब वह चुनावी जनसभा को संबोधित करने 12 मई को कुशीनगर आ रहे हैं। इसी दिन वे देवरिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यही नहीं अमित शाह और प्रियंका गांधी भी जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं।
PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह नौ मई को संतकबीर नगर और 14 को महजरागंज में पार्टी प्रत्‍याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी बस्‍ती मंडल की तीन सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी बस्‍ती, संतकबीर नगर और डुमरियागंज में पार्टी प्रत्‍याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
बस्‍ती और संतकबीर नगर में पार्टी ने अंतिम समय में अपना प्रत्‍याशी दिया है। बस्‍ती में तो पार्टी ने अपनी सीट गठबधंन के लिए छोड़ दिया था लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर पार्टी ने यहां से आखिरी वक्‍त में यूपी सरकार में मंत्री रह चुके कद्दावर नेता राजकिशोर सिंह को मैदान में उतार दिया था।
PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता
कांग्रेस ने संतकबीर नगर में पहले अपने जिलाध्‍यक्ष को टिकट दिया था लेकिन कांग्रेसियों की मांग पर यहां से पूर्व सांसद रह चुके भालचंद यादव को आखिरी वक्‍त में कांग्रेस ने अपना प्रत्‍याशी बना दिया। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस को काफी उम्‍मीद है।
राजबब्‍बर, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह भी मैदान में
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बुधवार को महराजगंज के नौतनवा इंटर कालेज नौतनवा में पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेलीकाप्टर से सुबह साढ़े नौ बजे नौतनवा इंटर कालेज में पहुंचेंगे। इसके उपरांत आमजन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को देवरिया के लार में सलेमपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 10 मई को देवरिया के पथरदेवा में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा.रमापति राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता
ड्रीम गर्ल भी
बॉलीवुड कलाकार और मथुरा से सांसद ड्रीम गर्ल हेमामालिनी बुधवार को बस्‍ती और संतकबीर नगर में भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में जन सभाओं को संबोधित करेंगी।
अखिलेश 11 फि‍र 13 को भी आएंगे
गोरखपुर में गठबंधन प्रत्याशी रामभुआल निषाद के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए गोरखपुर आ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 मई को तीन घंटे में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 13 मई को भी वह बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ गोरखपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा के मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निजी विमान से 11:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता
यहां से वह निजी हेलीकाप्टर से 11:45 बजे गुलरिहा के जीतपुर बाजार के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे वह सहजनवां के मुरारी इंटर कालेज स्थित मैदान में पहुंचेगे। यहां 1:45 तक जनसभा को संबोधित करने के बाद वह वापस एयरपोर्ट आ जाएंगे। 2:10 बजे वह विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा 13 मई को भी अखिलेश 11:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ चंपा देवी पार्क स्थित गठबंधन की संयुक्त रैली को संबोधित करने के बाद 1:40 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
PMमोदी,अमित शाह, प्रियंका गांधी... अंतिम चरण के लिए पूर्वांचल को मथ रहे दिग्‍गज नेता
शिवपाल सिंह यादव करेंगे रोड शो 
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 12 मई को गोरखपुर आ रहे हैं। वह प्रसपा प्रत्याशी श्याम नारायण यादव के पक्ष में रोड शो करेंगे। रोड शो नौसढ़ से शुरू होकर ट्रांसपोर्ट नगर, बेतियाहाता, गोलघर काली मंदिर, असुरन, जेल रोड, मोहद्दीपुर होते हुए नंदानगर में जाकर जनसभा में तब्दील हो जाएगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव और महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन ने बताया कि रोड शो में पीस पार्टी के नेता भी शामिल होंगे।
यह है नौ सीटों का गणित 
गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में नौ विधान सभा सीटें हैं। इसमें से गोरखपुर छोड़कर सभी सीटों भाजपा के खाते में थीं। उप चुनाव में गठबधंन के प्रत्‍याशी प्रवीण निषाद ने यह सीट भाजपा से छीन ली लेकिन अब प्रवीण निषाद स्‍वयं भाजपा में हैं और संतकबीर नगर से भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। भाजपा इन नौ सीटों को अपना मान रही है लेकिन सपा-बसपा अपने गठबंधन के बल पर इन सीटों को छीनने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस भी इस बार इन सीटों पर मजबूती के साथ खड़ी है। इस बार कई सीटों पर कांग्रेस ठीक से लड़ती दिख रही है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे