लोकसभा महराजगंज: मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोडेंगें या फिर देश छोड़ेगें —-शिवप्रताप शुक्ला

लोकसभा महराजगंज: मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोडेंगें या फिर देश छोड़ेगें ----शिवप्रताप शुक्ला

लोकसभा महराजगंज: मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोडेंगें या फिर देश छोड़ेगें ----शिवप्रताप शुक्लालोकसभा महराजगंज: मोदी सरकार में भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोडेंगें या फिर देश छोड़ेगें —-शिवप्रताप शुक्ला
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला आज बुधवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन गांवों का भ्रमण किया और चौपाल लगा कर ग्रामीणो को सम्बोधित करते हुए कहां कि भाजपा सरकार बनी तो सभी किसानो को किसान सम्मान योजना का लाभ मिलेगा। देश के मोदी पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने किसी भी देश से कर्ज नहीं लिया। सरकार बनी तो इस बार यह नारा होगा भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार छोड़ेंगे या देश छोड़ देंगे। उन्होंने सरकार के तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर गरीब को छत, बिजली, गैस सरकार ने देने का कार्य किया है। कोल्हुई परसौना, कुरहवा, धुसवा, करमहवा, खोरिया, हनुमानगढिया सहित कई गावो में भ्रमण कर लोगों से महराजगंज से भाजपा के सांसद उम्मीदवार पंकज चौधरी के सर्थन में वोट मांगा।
संबोधन के इस क्रम में न.पं. सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए महराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के पक्ष में जोरदार ढंग से मतदान करने का आग्रह किया। जन सम्पर्क कार्यक्रम में दिनेश चंद्र त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष,समीर त्रिपाठी, बब्बू चौबे (प्रधान परसौना) नन्हे सिंह, बबलू पाण्डेय (प्रधान परसौना) सभासद प्रदीप नायक, राजकुमार नायक,सहित तमाम लोग उपस्थित रहें

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे