नेपाल: एक लाख अमेरिकी मुद्रा के साथ भारतीय महिला गिरफ्तार

नेपाल: एक लाख अमेरिकी मुद्रा के साथ भारतीय महिला गिरफ्तार

नेपाल: एक लाख अमेरिकी मुद्रा के साथ भारतीय महिला गिरफ्तार
काठमांडू एयरपोर्ट से मुंबई जाने के फिराक में थी महिला।
आई एन न्यूज्ञ सोनौली डेस्क:
नेपाल काठमांडू एयरपोर्ट पर नेपाल पुलिस ने मुंबई की रहने वाली एक भारतीय महिला के पास एक लाख अमेरिकी मुद्रा बरामद कर उसे हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार की देर शाम काठमांडू एयरपोर्ट पर नेपाल पुलिस भारत के मुंबई जाने वाले यात्रियों के सामानों की जाँच कर रही थी । इस दौरान वंदना धनश्याम सोनी निवासी मुंबई के लगेज की जाच में पुलिस को एक लाख अमेरिकी डॉलर बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया पुलिस पूछताछ में जुट गयी है। हिरासत में त्नी गयी महिला ने बताया कि वह स्थानीय एक हाइड्रो कम्पनी में काम करती है।
मीडिया कर्मियो को एसएसपी काठमांडू संदीप भंडारी ने बताया कि महिला के बताए पते पर पूछताछ किया गया है। जो गलत पाया गया। बरामद मुद्रा को सीज कर महिला के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे