भाजपा सरकार की नीति से जनता त्रस्त है — कुंवर अखिलेश

भाजपा सरकार की नीति से जनता त्रस्त है -- कुंवर अखिलेश

भाजपा सरकार की नीति से जनता त्रस्त है — कुंवर अखिलेश
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह ने आज मंगलवार को एक मुलाकात में
कहा है कि भाजपा सरकार की नीति से जनता त्रस्त है। इन्होंने न सिर्फ अपना विकास किया, बल्कि जनता को इस्तेमाल किया। अब जनता समझ चुकी है। किसी को ज्याद दिनों तक अंधकार में नहीं रखा जा सकता है। 19 मई को जनता अपने मतदान के जरिये भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देगी। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि धर्मवाद और जातिवाद का बीज बोकर राजनीति करने वाली भाजपा की कथनी करनी में बहुत अंतर है। इनसे देश्, प्रदेश के विकास की उम्मीद बेमानी है। इस लोकसभा क्षेत्र का पांच बार भाजपा के सांसद ने रहनुमाई किया, लेकिन जिला आज भी बाढ़ व पिछड़ेपन के दर्द से कराह रहा है। अगर किसी ने जनपद के विकास पर ध्यान दिया होता तो यहां की जनता बदहाली पर आंसू नहीं बहाती। न कोई उद्योग धंधे स्थापित हुए और न ही बंद चीनी मिलों का संचालन हुआ। उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा ही विकासवादी सोच रखती है। इसी के कार्यकाल में देश व प्रदेश का तेजी से विकास होगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे