सोनौली में विशाल जनसभा आज,विरोधियों को देंगे करारा जवाब—सुधीर त्रिपाठी

सोनौली में विशाल जनसभा आज,विरोधियों को देंगे करारा जवाब---सुधीर त्रिपाठी

सोनौली में विशाल जनसभा आज,विरोधियों को देंगे करारा जवाब—सुधीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
निर्दल चुनाव जीते नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी और चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान आज सोनौली में विशाल जनसभा कर विरोधियो को अपने जन शक्ति का एहसास कराने का निर्णय लिया है। इस जनशक्ति प्रर्दशन के पीछे भाजपा उम्मीदवार को समर्थन और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है।
बुधवार को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली तथा चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान सोनौली कस्बे के राम जानकी चौक पर शाम 5 बजे विशाल जनसभा कर भाजपा के प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।
बता दें कि सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली तथा चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान नगर पालिका परिषद नौतनवा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते हैं। किंतु अब वह लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी को अपना समर्थन दे रहे हैं। अपने जनसमर्थन से विरोधियो को एहसास कराने के लिए उन्होंने आज सोनौली के राम जानकी चौक पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में निर्दल प्रत्याशी नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि वरिष्ठ नेता सुधीर त्रिपाठी तथा लखनऊ की एक वरिष्ठ नेत्री वंदना गुप्ता, गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा विशाल जनसभा को संबोधित कर विरोधियो को मुंह तोड़ जवाब देगें। जनमत शक्ति का प्रदर्शन कर विरोधियो को अपने शक्ति का एहसास भी कराएंगे।
उक्त आशय की जानकारी सभासद अमीर आलम ने दी है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश
—————–

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे