प्रधानमंत्री के ऊपर जितने आक्षेप लगे हैं, उसका बदला वोट देकर लेना है—-राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री के ऊपर जितने आक्षेप लगे हैं, उसका बदला वोट देकर लेना है----राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री के ऊपर जितने आक्षेप लगे हैं, उसका बदला वोट देकर लेना है—-राजनाथ सिंह
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महराजगंज और गोरखपुर में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को सम्वोधित करते हुए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि विपक्ष अपना संतुलन खो बैठा है।
महराजगंज के निचलौल में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में अायोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि अन्य सरकारों ने कुछ नहीं किया, लेकिन इतना तय है कि हमारी सरकार ने अन्य सरकारों की अपेक्षा बेहतर किया। पीएम आवास, 13 करोड़ लाेगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ, जनधन योजना के तहत एक साल में 100 फीसद लोगों के खाते हमारी उपलब्धि है।
कांग्रेस पर हमलावर गृहमंत्री ने कहा कि 55 वर्षों से न्याय योजना कहां थी ? कांग्रेस ने देश को तमाशा बना दिया है। यह लोग राष्ट्रद्रोह का कानून बदलने की बात करते हैं। जम्मू कश्मीर भारत का अखंड राज्य था और रहेगा। राष्ट्रद्रोह कानून को और बेहतर बनाकर देश के गद्​दारों के खिलाफ सख्त कर्रवाई करेंगे।
कहा कि यदि भारत को आगे ले जाना है तो मोहब्बत ही वह रास्ता है जो आगे बढ़ा सकता है। जाति व धर्म के नाम पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। यह भारत की बेहतर विदेश नीति का परिणाम है कि इस्लामिक संगठन ने भारत को आमंत्रण पत्र भेजा। भाजपा सरकार भारत को धनवान और बलवान बनाना चाहती है। भारत अंतरिक्ष में शक्ति संपन्न हो गया है। अब आतंकवाद सिमटकर सिर्फ कश्मीर तक रह गया है। पहले पाकिस्तान कहता था कि प्रमाण दीजिए। प्रमाण देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती थी, अब आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान में घुसकर ध्वस्त किया जा रहा है। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं संस्था होते हैं। जब संस्थाओं की प्रतिष्ठा कम होती है, तब लोकतंत्र कमजोर होता है। प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के ऊपर जितने आक्षेप लगे हैं, उसका बदला वोट देकर लेना है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हो गया है। 2030-2031 आते-आते हम अमेरिका, चीन व रूस को पीछे छोड़ आगे बढ़ जाएंगे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे