सीमावर्ती गांव बैरिया में एसएसबी ने लगापी चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक
सीमावर्ती गांव बैरिया में एसएसबी ने लगापी चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैसिया के सीमावर्ती गांव बैरिया में आज शनिवार को सशस्त्र सीमा बल की 66 वी वाहिनी सिद्धार्थनगर संतोष पंडित उप कमान्डेंट की नेतृत्व में एस0एस0बी0 द्वारा एक चौपाल लगाया गया जिसमे कस्बे के अधिकारियों ने ग्रामीणो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और कहां की बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। साथ ही भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली विभिन्न तरह के अपराध की रोक थाम की हम सबकी जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि ऊंच-नीच, लड़का लड़की सभी एक समान हाय सब का शिक्षा पर अधिकार है।
बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक करते हुऐ संतोष पंडित ने एसएसबी की कार्यप्रणाली तथा सिविल एक्शन प्रोग्राम की महत्ता के बारे में विस्तार पूर्वक लोगो को बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस चौपाल का उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा के सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षा की भावनाओं के लिये जागरूक तथा प्रोतसाहित करना है।
चौपाल में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, गणेश सिंह, बलबीर कुमार,मुख्य आरक्षी विनोद कुमार मिश्रा, आरक्षी बी. शक्तिबल, संदीप कुमार के अलावा बैरिया बाजार गांव से पूर्व ग्राम प्रधान गौतम गुप्ता, हिन्दू युवा महामंत्री-संतोष मैदानवाल, मॉन्टेश गुप्ता,रघुनाथ यादव, गणेश ,जुधिष्ठिर सिंह यादव, लालचंद, अनिल चौधरी,सिद्दिकी अंसारी,रमजान अली, के साथ साथ भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।