वाराणसी: प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है–नरेन्द्र मोदी

वाराणसी: प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है--नरेन्द्र मोदी

प्रचंड जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का नतीजा है–नरेन्द्र मोदी
आई एन न्यूज वाराणसी डेेस्क: प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उन्‍होंने वहां बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्‍होंने पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से शुरुआत करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं अथक परिश्रम का नतीजा है।, लेकिन आज देश में राजनीतिक छुआछूत बढ़ती है।
भाजपा का नाम लेते ही बनाया जाता है ‘राजनीतिक छूआछूत’ का माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक छुआछूत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कई जगह भाजपा का नाम लेते ही राजनीतिक छूआछूत का माहौल बनाया जाता है। राजनीतिक विचारधारा के कारण कई राज्यों में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं। पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा और कश्मीर में हमारे कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्याएं हुईं हैं। ऐसा लगता है कि इन जगहों पर हिंसा को मान्यता दे दी गई है। आज भी वहां भाजपा को अछूत समझा जाता है। हम लोकतंत्र में यकीन रखने वाले लोग प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें सरकारें बनाने का मौका मिला है, हमने वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, भले ही जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या कम ही क्यों न हो। हम लोकत्रंत में विश्वास रखने वाले लोग हैं। जहां-जहां हमें मौका मिला है, वहां विपक्ष की आवाज को महत्व दिया है, जनता के अविश्वास के कारण उनकी संख्या चाहे कम ही क्यों न हो। त्रिपुरा में 30 साल तक कम्युनिस्ट सरकार थी क्या वहां कोई विपक्ष था । हमें जब सत्ता मिलती है तो विपक्ष का शुरुआत होती है।
अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था…?
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के राजनीतिक कैनवास पर ईमानदारी से रग-रग में लोकतंत्र को जीने वाला कोई दल है, तो वह भाजपा है। योग हो, रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट हो यह सब देश की महान विरासते हैं। उत्‍तर प्रदेश में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में दिवाली मनाने से किसने रोका था…? प्रदेश में जब हमारी सरकार आई तो उसने दिवाली को भी भव्य बनाया। इस बार कुंभ की पहचान ही बदल गई। उत्‍तर प्रदेश की सरकार ने इस साल कुंभ का सफल आयोजन करके नागा साधुओं के झुंड वाले परसेप्शन को बदल दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपना स्कूटर तो दिन में चार बार साफ करते है। 20 साल पुराना हो, कलर उखड़ गया हो फिर भी घिसकर चमकाते हैं। लेकिन, सरकारी बस में बैठे हों और बगल में सीट खाली हो। बात करने वाला कोई नहीं है और नींद भी नहीं आ रही हो तो हम सीट में छेद करने लगते हैं। दो तीन इंच का जब तक गड्ढा नहीं होता हमें चैन नहीं आता है। भारत माता की जय बोले और फिर बनारसी पान खाकर धरती को गंदा करने… यह कौन से भारत माता की जय है…? हम जिस मां का जयकारा करने के लिए संकट झेलते हैं। उसे गंदा क्‍यों करें… हम सबके भीतर यह भावना होनी चाहिए कि देश मेरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वोटबैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम किया। हमने सबको साथ में लेकर चलने का काम किया। सवर्णों के लिए आरक्षण का प्रावधान इसी कोशिश का नतीजा है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि संसद का उपयोग चर्चा के लिए होना चाहिए, लेकिन जब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो हंगामा करके वो संसद को रोकने की कोशिश करते हैं। हमारे इरादे नेक हैं। त्रिपुरा में कम्‍युनिस्ट सरकार के दौरान विपक्ष खत्‍म कर दिया गया था, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद अब यह बदला है। हम विभाजनकारी नहीं हैं, जो लोग खुद को एकता का ठेकेदार कहते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश का विभाजन किया जहां आज तक शांति नहीं आ पाई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे