महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए काम करने को प्रतिबद्ध : स्मृति ईरानी

महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए काम करने को प्रतिबद्ध : स्मृति ईरानी

आई एन न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद ग्रहण के बाद स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने अपनी सहयोगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी को भी अपनी शुभकामनाएं भेजी।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में स्मृति ईरानी के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। सोमवार को उनके पदभार संभालने की संभावना है। बच्चों में कुपोषण तथा अन्य समस्याओं एवं महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीडन को रोकने के नये लिए सख्त नियम कानून बनाने जैसी कई चुनौतियां हैं, जिनसे महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को निपटना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (43)को शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया था। साथ ही, पिछली सरकार के कार्यकाल में उनके पास रहे कपड़ा मंत्रालय का प्रभार भी बरकरार रखा गया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे