काग्रेशं पार्टी के सांसदों को राहुल गांधी ने दिया संघर्ष का मंत्र

काग्रेशं पार्टी के सांसदों को राहुल गांधी ने दिया संघर्ष का मंत्र

काग्रेशं पार्टी के सांसदों को राहुल गांधी ने दिया संघर्ष का मंत्रकाग्रेशं पार्टी के सांसदों को राहुल गांधी ने दिया संघर्ष का मंत्र
कांग्रेस के 52 सांसद ही भाजपा से इंच-इंच लड़ने के लिए काफी हैं।
आई एन न्यूज दिल्ली डेस्क:
राहुल गांधी ने आज नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक में कहा कि कांग्रेस के 52 सांसद ही भाजपा से इंच-इंच लड़ने के लिए काफी हैं।
पार्टी की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी
पहली बार शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। पार्टी के लोकसभा सदस्‍यों को संघर्ष का मंत्र देते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक में कहा कि हर व्यक्ति को याद रखना चाहिए कि यह लड़ाई संविधान बचाने के लिए है। कांग्रेस के 52 सांसद ही भाजपा से इंच-इंच लड़ने के लिए काफी हैं।
बता दें कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों की पहली बैठक में सोनिया गांधी को चौथी बार कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। सोनिया गांधी साल 2014 से ही इस पद की जिम्‍मेदारी संभाल रही हैं। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब राहुल गांधी कह चुके हैं कि वह अब पार्टी अध्‍यक्ष पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सांसदों को न्याय और संविधान के लिए संघर्ष की सीख देते हुए कहा कि हम 52 सांसदों को एकजुट होकर न्‍याय की लड़ाई लड़नी है। भले ही हमारी संख्‍या 52 ही क्‍यों न हो हम भाजपा से इंच-इंच की लड़ाई लड़ सकते हैं। हमारी लड़ाई जाति, धर्म, लिंग, रंगभेद से परे है। यह देश के हर उस नागरिक के लिए है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यकीन रखता है। कांग्रेश प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर के बताया कि सोनिया गांधी को सर्वसम्‍मति से पार्टी संसदीय दल का नेता चुन लिया गया। इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि हम उन 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्‍यवाद देते हैं जिन्‍होंने इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी में विश्‍वास जताया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में परिश्रम करने वाले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे