सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर अराजक तत्वों का हमला, आगजनी, लूटपाट 

सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर अराजक तत्वों का हमला, आगजनी, लूटपाट 

सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर अराजक तत्वों का हमला, आगजनी, लूटपाट सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर अराजक तत्वों का हमला, आगजनी, लूटपाट 
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर टोला नोनिया निवासी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनौली अजय उर्फ बबलू सिंह के घर अराजक तत्वों ने हमला बोलकर उनके घर में आग लगाकर कार का शीशा तोड़ दिया गेस्ट रूम के दरवाजे तोड़ कर करीब 15 मिनट तक लगातार पथराव कर लूटपाट करते रहे। स्थानीय ग्रामीणों के विरोध पर अराजक तत्व फरार हो गए।
मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे सियरहिया गांव की तरफ से करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडा असलहे से लैश होकर अध्यक्ष बबलू सिंह के घर को घेर कर हमला बोल कर पथराव कर घर में खड़ी उनकी कार को तोड़ दिया, गेस्ट रूम के दरवाजे को तोड़कर उसमें घुसकर लूटपाट किया। इतना ही नहीं उनके बाउंड्री के सारे लाइटों को तोड़ दिया और पथराव करते हुए जान मारने धमकी देते हुए घर में आग लगाने के साथ ही अराजक तत्व करीब 15 मिनट तक नंगा नाच किया। अराजक तत्वो के तांडव को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण जब तक एकत्रित होते लुटेरे फरार हो गए ।
इस घटना की खबर मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची ।
बबलू सिंह के तहरीर पर सोनौली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 16 व्यक्तियों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उक्त घटना को लेकर नोनिया ग्राम सभा के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है माहौल काफी तनावपूर्ण है।
इधर सोनौली नगर में व्यापारी काफी आक्रोशित है उक्त घटना की कड़ी शब्दों में व्यापारियों ने निंदा किया है।सोनौली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के घर अराजक तत्वों का हमला, आगजनी, लूटपाट 

(Up महराजगंज)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे