सोनौली के सियरहिया गांव में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण– सुधीर त्रिपाठी

सोनौली के सियरहिया गांव में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण-- सुधीर त्रिपाठी

सोनौली के सियरहिया गांव में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण-- सुधीर त्रिपाठीसोनौली के सियरहिया गांव में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण– सुधीर त्रिपाठी
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 शास्त्री नगर के सियरहिया गांव में हुए घटना पर आज बुधवार की साम को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि एक बसपा नेता के उकसाने पर गांव के कुछ लोगो ने प्रशासनिक टीम पर हमला किया इसके उपरान्त व्यापारी नेता के घर पर पथराव आगजनी की हम कड़ी शब्दो में निन्दा करते है और आमजन का अमनचैन छीनने वाले एैसे तथाकथित नेताओ को सबक सीखना होगा।
बता दे की सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी लखनऊ से सोनौली पहुंचते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह के आवास गये और उनसे मिले पूरी घटना की जानकारी लिया और श्री त्रिपाठी ने उन्हें ढांढस बधाते हुए कहां की घटना मे दोषी व्यक्ति किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएगे।
इसके उपरांत श्री त्रिपाठी से सियरहिया गांव के सैकड़ों लोग मिले और पूरे घटना को विस्तार से बताते हुए कहां की एक बसपा नेता पैसा देकर लोगो को उक्त कृत्य के लिए उकसाते रहे उन्हीं के उकसाने पर यह सब कुछ हुआ है।
श्री त्रिपाठी के साथ मुख्य रुप से बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, अमीर आलम, प्रेम यादव, सरदार विक्की सिंह, प्रताप मद्धेशिया, रूपेश अग्रवाल, संजीव जयसवाल, पप्पू सिंह, अष्टभुजा मिश्रा, गौरी शंकर जयसवाल, अशफाक शेख, मुकेश जयसवाल, गिरीश यादव, अफरोज खान सहित व्यापारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे